Thursday 29 March 2012

जिद करो दुनिया बदलो !!!!


आओ यारो आगे आओ 

जिद करो दुनिया बदलो !!

झूठ की राह  को छोड़कर 
सच्चाई के मार्ग पर चलो 
जिद करो दुनिया बदलो !!

अपनों के लिए तो सब लड़ते है 
कभी गैरो के लिए भी लड़ो 
जिद करो दुनिया बदलो !! 

नहीं दम चाकू- तलवार चलाने का तो 
हुनर कलम का दिखलाओ 
जिद करो दुनिया बदलो !!

सोने की चिड़ियाँ कहलाने वाला 
      'अपना भारत '
बंजर है बन रहा देखो 
जिद करो दुनिया बदलो !!

यह धरती माता अपनी है 
यह भारत भी अपना है 
तो युवा जोश दिल में भर लो 
जिद करो दुनिया बदलो !!

आओ यारो आगे आओ 
फिर इसे हरा-भरा कर दो ,

झूठ फरेब से दूर इसे
गंगा सा निर्मल कर दो ,

ऐसे प्यार -विश्वास से सहेजो इसे 
पंखुड़ी -सा कोमल कर दो ,

सीने से लगा लो अपने इसे 
माँ -सी ममता सा  भर दो ,

कटुता मन से हटा के ,
एकता का नारा रट लो

हिन्दू-मुस्लिम सब भाई -भाई, 
मंदिर-मस्जिद सा पावन कर दो 

आओ यारो आगे आओ 
जिद करो दुनिया बदलो !


~~swati~~


2 comments:

shahbaz said...

अच्छी सोच है.....

अपनों के लिए तो सब लड़ते है
कभी गैरो के लिए भी लड़ो
जिद करो दुनिया बदलो !!

बढ़िया पंक्तियाँ हैं..

Unknown said...

thank u sir!! :)